अयोध्या में राम मंदिर के बाहर कांग्रेस नेताओं से झड़प, पार्टी का झंडा तोड़ा गया

राष्ट्रीय
Spread the love

अयोध्या,15 जनवरी (ए)।‌अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेताओं के साथ राममंदिर के बाहर ही कुछ लोगों की झड़प हो गई। नेताओं के साथ दुर्व्यहार किया गया। कांग्रेस का झंडा छीनकर फाड़ दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो उन्हें दौड़ा लिया गया। इस दौरान कुछ दूर मौजूद पुलिस पहले मूकदर्शक बनी रही फिर बात बढ़ने पर झंडा छीन रहे लोगों को रोकने की कोशिश की गई। घटना ऐसे समय हुई है जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ पार्टी नेताओं का दल अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंचा है। इस बीच हुई घटना से कांग्रेसियों में जबरदस्त रोष फैल गया है।
ॐ हं हनुमते नमः! pic.twitter.com/qoLHkOhqRJ

— UP Congress (@INCUttarPradesh) January 15, 2024

इस दौरान मौके पर मौजूद अयोध्या की महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेनु राय ने कहा कि हमारे लोग यहां रामलला का दर्शन करने आए थे। कुछ अराजकतत्वों ने हमारी पार्टी का झंडा छीना और उनके साथ गालीगलौच शुरू कर दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट की कोशिश की गई। जय श्रीराम का नारा लगाकार दुर्व्यवहार किया गया। रेनु राय ने कहा कि यह मंदिर किसी एक पार्टी का नहीं है। यह मंदिर सभी लोगों का है।

जय जय सियाराम!
सबके राम!
हम पहुंच गए अयोध्या धाम! pic.twitter.com/qmbeo6S8p0

— UP Congress (@INCUttarPradesh) January 15, 2024
घटना के बाद कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा मौके पर शुरू हो गया है। कांग्रेस की ओर से हंगामा और नारेबाजी शुरू हो गई है। कांग्रेस के खिलाफ भी कुछ लोगों ने एकजुट होकर नारेबाजी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि यहां राममंदिर या देश का झंडा लेकर आना चाहिए। यहां कांग्रेस का झंडा लेकर आने की क्या जरूरत है।