नयी दिल्ली: 20 जुलाई (ए)
) दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी इलाके में विद्यार्थियों के एक समूह के साथ झगड़े के बाद 11वीं कक्षा के 19 वर्षीय एक छात्र की सोमवार को कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कालकाजी में डीडीए फ्लैट्स के बी ब्लॉक में एक पार्क के पास हुई।