सहपाठी के पिता ने बच्ची से दुष्कर्म किया

राष्ट्रीय
Spread the love

ऊना: 23 मार्च (ए) हिमाचल प्रदेश के ऊना में छठी कक्षा की एक लड़की के साथ सहपाठी के पिता ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि घटना तब हुई जब लड़की सहपाठी के घर गई थी।सिंह ने कहा कि जब लड़की कई घंटों तक घर नहीं लौटी तो उसकी मां ने उसके मोबाइल पर फोन किया और इस दौरान लड़की ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी।उन्होंने बताया कि इसके बाद मां अपने भाई के साथ घटनास्थल पर पहुंची और अपनी बच्ची को वापस लाकर पुलिस से संपर्क किया।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।उन्होंने बताया कि मां की शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।