‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने पत्रकार, फिल्म निर्माता, पूर्व प्रबंधन सलाहकार को प्रवक्ता नियुक्त किया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: तीन जून (ए)) इन दिनों सुर्खियां बनी कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले अपने जनाधार का विस्तार करने के उद्देश्य से मंगलवार को तीन प्रवक्ताओं की नियुक्ति की घोषणा की।

अभिजीत दीपके द्वारा स्थापित पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि खोजी पत्रकार सौरव दास पार्टी के मुख्य प्रवक्ता होंगे, जबकि राजनीतिक शोधकर्ता एवं फिल्म निर्माता विजेता दहिया और पूर्व प्रबंधन सलाहकार आशुतोष रांका जनता और मीडिया के समक्ष संगठन का प्रतिनिधित्व करेंगे।