मुजफ्फरनगर (उप्र): 25 जुलाई (ए)
) मुजफ्फरनगर जिले में एक सरकारी सहायता प्राप्त महिला इंटर कॉलेज के प्रबंधक को एक नवनियुक्त शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का कथित तौर पर दबाव डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पीड़ित शिक्षिका द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, यह घटना उस समय की है जब वह अपनी नियुक्ति के बाद संबंधित औपचारिकताएं पूरी करने कॉलेज के कार्यालय गई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुनील कुमार ने बताया कि नयी मंडी थाने में मामला दर्ज किए जाने के बाद आरोपी अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।