नयी दिल्ली: छह अगस्त (ए) कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के छह नए एआईसीसी सचिवों की नियुक्ति की, जो राज्य में सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभाएंगे।
पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जिन नेताओं को एआईसीसी सचिव नियुक्त किया गया है उनमें अभिषेक दत्त, कुणाल चौधरी, जगदीश चंदर जांगिड़, संजीव आर्य, वरुण चौधरी और अब्दुल हन्नान शामिल हैं।यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। कांग्रेस महासचिव (संगठन) वेणुगोपाल ने निवर्तमान सचिवों धीरज गुर्जर, निलांशु चतुर्वेदी, प्रदीप नरवाल, राजेश तिवारी, सत्यानारायण पटेल और तौकीर आलम के योगदान की सराहना की ।प्रभारी के बाद अब सह प्रभारियों की टीम में बदलाव यह दर्शाता है कि कांग्रेस यूपी में चुनावी रणनीति के अनुरूप अपना पूरा संगठनात्मक ढांचा पुनर्गठित करना चाहती है। नई टीम को प्रदेश स्तर पर संगठन विस्तार, सदस्यता, बूथ प्रबंधन और विभिन्न सामाजिक वर्गों तक पहुंच बढ़ाने की जिम्मेदारी मिल सकती है।
