कांग्रेस नेतृत्व ने सपा के साथ गठबंधन और चुनावी तैयारियों पर की चर्चा

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 16 नवंबर (ए) कांग्रेस नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन को लेकर राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई इस बैठक में खरगे, पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद समेत कई अन्य नेता शामिल हुए।