कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में ‘क्रॉस-वोटिंग’ के लिए पांच विधायकों को निलंबित किया

राष्ट्रीय
Spread the love

चंडीगढ़: 16 अप्रैल (ए)) हरियाणा में विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों को पिछले महीने हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान कथित तौर पर ‘क्रॉस-वोटिंग’ करने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि संगठनात्मक अनुशासन के उल्लंघन का गंभीर संज्ञान लेते हुए, पार्टी ने पांच विधायकों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया।पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिन विधायकों पर क्रॉस वोटिंग के आरोप लगे हैं, उनमें कांग्रेस ने नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी, सढौरी विधायक रेणु बाला, रतिया से विधायक सरदार जनरैल सिंह, पुनहाना से विधायक मोहम्मद इलियास और हथीन से विधायक मोहम्मद इजराइल को सस्पेंड कर दिया गया है।