देश में कोरोना के मामले घटे,अब आए 2 लाख से कम नए केस, साढ़े 3 हजार मरीजों ने तोड़ा दम

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली, 25 मई (ए)। भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब कम होती नजर आ रही है। बीते 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना वायरस के 2 लाख से भी नीचे नए मामले दर्ज किए गए हैं। राहत की बात यह है कि इस अवधि में मौतों के आंकड़े में भी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, अभी भी यह साढ़े तीन हजार पार हैं।

भारत में कोरोना के 1,96,427 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,69,48,874 हुई। 3,511 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,07,231 हो गई है।

3,26,850 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,40,54,861 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,86,782 है।