भारत में कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा पहुंचा 3 लाख के पार,4454 नई मौतें

राष्ट्रीय
Spread the love

नई दिल्ली, 24 मई (ए)। देश में कोरोना से अब तक हुई मौतों का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया है। बीते चौबीस घंटों के दौरान भारत में कोरोना वायरस के 2,22,315 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,67,52,447 हुई। 4,454 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,03,720 हो गई है।

3,02,544 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,37,28,011 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 27,20,716 है।