मुंबई में कोरोना वायरस का कहर जारी, 24 घंटे में मिले 8000 से अधिक नए केस

राष्ट्रीय
Spread the love


मुंबई , 02 जनवरी (ए)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को कोरोना वायरस मामले की लंबी छलांग देखने को मिली है। शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8036 नए केस मिले हैं। इसी के साथ शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या 30 हजार के करीब पहुंच गई है। 
एक दिन पहले शनिवार को शहर में कोरोना वायरस के 6,347 केस सामने आए थे। कल की तुलना में आज करीब 1700 नए केस सामने आये हैं। राहत की बात रही है कि महामारी से किसी भी मरीज की मौत की खबर नहीं है। आज सामने आए 8036 केस में 7176 केस ऐसे हैं जिनमें कोरोना के लक्षण नहीं है, मतलब वो असिम्प्टोमटिक हैं। करीब आठ नए मामलों में से मात्र 503 मरीजों की अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी है।