यूपी पहुंचा कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन, दो लोगों में संक्रमण की पुष्टि से हडकंप

उत्तर प्रदेश गाजियाबाद
Spread the love

गाजियाबाद, 17 दिसंबर (ए)। देश में कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है। दिल्ली-मुंबई के बाद अब यूपी में भी ओमिक्रॉन पहुंच गया है। दो लोगों में नए संक्रमण की पुष्टि से खलबली की स्थिति है। गाजियाबाद के बुजुर्ग दंपत्ति में ये वेरिएंट मिले हैं। पिछले महीने दोनों मुंबई से आए थे। दोनों तीन दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। संपर्क में आने वाले तीन और लोग संक्रमित मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया था। अब सभी स्वस्थ हो चुके हैं। जीनोम की जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजे गए थे। रिपोर्ट अब आई है। 
देश में कोरोना केसों की संख्या 100 के पार चली गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना संक्रमण का यह नया वेरिएंट देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। मंत्रालय की ओर से दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में ओमिक्रॉन के अब 101 मरीज हैं। इनमें से सर्वाधिक 32 मरीज महाराष्ट्र में हैं तो दिल्ली 22 मरीजों के साथ दूसरे स्थान पर है।