देश में कोरोना की फिर बढी रफ्तार, 8500 से ज्यादा नये केस मिले

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली, 12 जून (ए)। देश में कोरोना केस एक बार फिर से लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते चौबीस घंटों के दौरान देश में 8,582 नए मामले सामने आए और 4,435 लोग रिकवर हुए। अब तक 4,26,52,743 लोग कोविड-19 को मात देकर ठीक हो चुके हैं। फिलहाल रिकवरी रेट 98.68% है।
देश भर में एक्टिव केस 44,513 हैं, जिसकी दर 0.10% है। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.71% है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.02% है। शनिवार को देश में 3,16,179 कोरोना टेस्ट हुए। मालूम हो कि अब तक 85.48 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। अब तक 195.07 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी हैं।