दिल्ली: रोहिणी में एक व्यक्ति मृत मिला, लूटपाट की आशंका

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: दो सितंबर (ए) दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 स्थित एक मकान में 60 वर्षीय एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि प्रथमदृष्टया लूटपाट की आशंका है।

इसके अनुसार, मृतक राकेश खन्ना के मकान में सामान बिखरा हुआ मिला।

एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में खन्ना की एक महिला रिश्तेदार और उसके दो साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि खन्ना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मामले की जांच जारी है।