नयी दिल्ली: 18 जुलाई (ए)
) जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार को उनके अनशन के 21वें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि वांगचुक अभी चिकित्सकों की निगरानी में हैं।