जंतर-मंतर पर कॉजपा के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा की समीक्षा की

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: नौ अक्टूबर (ए) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैठक उभरती सुरक्षा स्थिति का आकलन करने और राष्ट्रीय राजधानी में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की व्यवस्था की समीक्षा करने पर केंद्रित थी।

सूत्रों ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी उच्चतम न्यायालय द्वारा की गई हालिया टिप्पणियों पर भी विचार कर रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।