मैनपुरी में ड‍िंंपल यादव की दो लाख 88 हजार से अधिक मतों जीत, रामपुर में भाजपा के आकाश ने रचा इत‍िहास, खतौली में सपा- रालोद के मदन भैया जीते

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love


लखनऊ,08 दिसम्बर (ए)। यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्‍याशी ड‍िंपल यादव ने बडी जीत हास‍िल की है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के रघुराज सिंह शाक्य को दो लाख 88 हजार 461 मतों से हराकर यह सीट सपा के पास बरकरार रखी।.

चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक डिंपल ने दो लाख 88 हजार 461 मतों से जीत हासिल की। डिंपल ने छह लाख 18 हजार 120 मत हासिल किये जबकि शाक्य को तीन लाख 29 हजार 659 वोट मिले।.

मैनपुरी की जनता ने मुलायम की बहू पर जमकर प्‍यार लुटाया। वहीं रामपुर सीट  आजम खां के गढ़ पर भाजपा के आकाश सक्‍सेना ने जीत दर्ज कर इत‍िहास रच द‍िया।

रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी बिसात बदलने के साथ ही अर्से पुराना रिवाज भी बदल गया और भाजपा ने आजम खां का 40 साल पुराना सियासी वर्चस्व तोड़कर पहली बार इस क्षेत्र में परचम लहरा दिया।.

भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने खां के करीबी माने जाने वाले सपा उम्मीदवार आसिम राजा को 33702 मतों से हराकर पहली बार यह सीट भाजपा के नाम दर्ज करा दी।.

खतौली सीट से सपा-रालोद प्रत्‍याशी मदन भैया की जीत हुई है।खतौली सीट पर बाहुबली मदन भइया ने भाजपा की राजकुमारी सैनी को 22 हजार से अध‍िक वोटों से हराया।