मुझसे भूख हड़ताल खत्म करने के लिए नहीं कहें, 20 जुलाई के मार्च में शामिल हों: सोनम वांगचुक

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 16 जुलाई (ए) कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों की अपील के बावजूद अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया है। वांगचुक ने कहा है कि सरकार से कोई प्रतिक्रिया मिले बिना भूख हड़ताल तोड़ने से गलत संदेश जाएगा।