नयी दिल्ली: 18 जुलाई (ए) दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में साझा सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) की पहली आवंटन सूची के तहत सीट स्वीकार करने के अंतिम दिन शनिवार शाम छह बजे तक 79,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने उन्हें आवंटित स्नातक (यूजी) सीटें स्वीकार कर ली हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा साझा किए गए दाखिला आंकड़ों के अनुसार, शाम छह बजे तक 79,404 अभ्यर्थियों ने अपनी आवंटित सीटें स्वीकार कर ली थीं। इनमें से 26,061 अभ्यर्थियों के आवेदन “भुगतान के लिए स्वीकृत” चरण में पहुंच चुके थे, जबकि 10,746 उम्मीदवार आवश्यक शुल्क का भुगतान करके दाखिला प्रक्रिया पूरी कर चुके थे।