महाराष्ट्र में एक’नाथ’ शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,देवेंद्र फडणवीस डिप्टी सीएम बने

राष्ट्रीय
Spread the love


मुंबई, 30 जून (ए)। महाराष्ट्र में गुरुवार को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। शिंदे ने मराठी में शपथ ली। उनके अलावा भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।जब वह शपथ लेने चले तो विधायकों ने उनके समर्थन में नारेबाजी की। बता दें कि एकनाथ शिंदे ने 40 शिवसेना के विधायकों के साथ कुल 50 विधायक होने का दावा किया है। वहीं भाजपा के 106 विधायक है।शपथ ग्रहण के मौके पर एकनाथ शिंदे का परिवार भी राजभवन पहुंचा। बता दें कि एकनाथ शिंंदे उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। शपथ ग्रहण में शिवसेना के विधायक शामिल नहीं हो सके। दरअसल बागी विधायकों इस समय गोवा के होटल में ही हैं। हालांकि शपथ के दौरान उन्होंने गोवा के होटल में ही जश्न मानाया। भाजपा के नेता शपथ ग्रहण में पहुंचे।