डायन होने के संदेह में बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या

खूंटी झारखण्ड
Spread the love

खूंटी (झारखंड): तीन जुलाई (ए)) झारखंड के खूंटी जिले में जादू-टोना करने के संदेह में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह घटना साईको थाना क्षेत्र के किताहातू गांव में बृहस्पतिवार को हुई थी। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।