चेन्नई,29 जुलाई (ए)। तमिलनाडु में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुए धमाके में आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गये। घटना शनिवार सुबह कृष्णागिरी में हुई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विस्फोट की तीव्रता इतनी तेज थी कि फैक्ट्री का एक हिस्सा ढह गया। इतना ही नहीं धमाके के कारण फैक्ट्री के पास एक होटल भी ढह गया। आसपास के चार घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। स्थानीय निवासियों का दावा है कि उस होटल और घर में कई लोग फंसे हुए हैं।
