राजगढ़ में पेट्रोल पंप पर आग लगी, 12 लोग घायल

मध्य प्रदेश राजगढ़
Spread the love

राजगढ़,12 मई (ए)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक पेट्रोल पंप पर भीषण आग लगने से 12 लोग झुलस गए तथा कई मोटरसाइकिल जलकर क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब नौ बजे पचोर कस्बे में हुई और इस दौरान डीजल से भरे एक टैंकर में भी आग लग गई। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।