दिल्ली के केशव पुरम में रिहायशी इमारत में आग लगी, छत पर फंसे तीन लोगों को बचाया गया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 29 जून (ए)) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के केशवपुरम इलाके में रविवार देर रात चार मंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई, जिसके बाद वहां फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को रात करीब दो बजकर तीन मिनट पर लॉरेंस रोड स्थित एक रिहायशी इमारत में आग लगने की सूचनाएं मिलीं। इसके बाद मौके पर दो दमकल वाहन, पानी के दो टैंकर और एक त्वरित प्रतिक्रिया वाहन भेजा गया।