मुंबई: 28 फरवरी (ए) महाराष्ट्र के रायगड जिले में अलीबाग तट के पास शुक्रवार सुबह मछली पकड़ने वाली एक नाव में आग लगने के बाद 18 मछुआरों को बचाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने अलग से बताया कि आग से झुलसे 14 मछुआरों का उपचार किया गया।
