शिमला: 28 जुलाई (ए) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार देर रात भरमौर-पठानकोट राज्य राजमार्ग पर लाहड़ के पास एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार अपने एक साल के बीमार बच्चे के इलाज के लिए पठानकोट जा रहा था। उन्होंने बताया कि मृतकों में बच्चे के अलावा उसके माता-पिता और दादा-दादी शामिल हैं।