निजी विद्यालय में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश गोंडा
Spread the love

गोंडा (उप्र) 10 फरवरी (ए) उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक निजी विद्यालय में पांच वर्षीय बच्ची से उसी विद्यालय में पढ़ने वाले दो नाबालिग विद्यार्थियों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

गोंडा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत जायसवाल ने शनिवार को बताया कि धानेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में स्थित विद्यालय में पढ़ने वाली पांच वर्षीय एक छात्रा से उसी विद्यालय में पढ़ने वाले आठ और 10 वर्ष के दो विद्यार्थियों ने शुक्रवार को भोजनावकाश के दौरान विद्यालय के पीछे बारी-बारी से दुष्कर्म किया।अधिकारी ने बताया कि घर पहुंचने के बाद बच्ची ने परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, जानकारी मिलने के बाद बच्ची के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि दोनों विद्यार्थियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि आरोपी विद्यार्थियों ने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखकर दुष्कर्म करने के अपराध को स्वीकार कर लिया है।