बेंगलुरु: 12 जुलाई (ए) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के एक प्रतिनिधि को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मराठाहल्ली थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 75, 79 और 329(2) के तहत अपराध संख्या 345/2026 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि
बेंगलुरु के मराठाहल्ली इलाके में एक महिला ने आरोप लगाया कि फ्लिपकार्ट का एक डिलीवरी एजेंट बार-बार मना करने के बावजूद जबरन उसके घर में घुस गया। महिला के अनुसार, उसने टॉयलेट इस्तेमाल करने की बात कही और बाहर निकलते समय अश्लील हरकत करते हुए अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया। घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की पहचान विजय मल्लिकार्जुन कामत के रूप में की है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 79 और 329(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।