टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मृत्यु,पीएम ने जताया शोक

राष्ट्रीय
Spread the love

पालघर,04 सितम्बर (ए)। टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पालघर के पास यह हादसा हुआ है। ऐक्सिडेंट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मिस्त्री चार साल तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक वह अहमदाबाद से मुंबई वापस जा रहे थे। पालघर के पास एक ब्रिज पर मर्सिडीज गाड़ी से उनका ऐक्सिडेंट हो गया। पीटीआई के मुताबिक यह हादसा दोपहर करीब 3 बजे हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक मिस्त्री के साथ उनके ड्राइवर की भी मौत हो गई ।

साइरस मिस्त्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समते कई नेताओं ने शोक जताया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन स्तब्ध करने वाला है। वह एक होनहार बिजनेस लीटर थे जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे। उनका निधन कॉमर्स और इंडस्ट्री जगत के लिए एक बड़ी क्षति हैं। उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदानाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।’