सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

हैदराबाद: 13 दिसंबर (ए)) तेलंगाना के मेडक जिले में शनिवार शाम एक दोपहिया वाहन के ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने पर बाइक सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना पेद्दा शंकरमपेट मंडल में शाम करीब 7.30 बजे घटी, जब बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पिछले हिस्से से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि इस टक्कर के कारण दोपहिया वाहन पर सवार चारों लोगों की मौत हो गई।