ट्रक और वैन की टक्कर में चार तीर्थयात्रियों की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय
Spread the love

कोप्पल: 27 जून (ए)) कर्नाटक के कोप्पल जिले में शनिवार तड़के एक ट्रक सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुये सामने से आ रही एक वैन से टकरा गया, जिससे मंत्रालयम जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों सहित कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना कुकनूर तालुक के भानापुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।