ननद-भाभी के साथ तीन दिन तक गैंगरेप, आरोपियों ने बनाया अश्लील वीडियो

उत्तर प्रदेश गोंडा
Spread the love


गोंडा, 22 मई (ए)। यूपी के गोंडा में रविवार को ननद और भाभी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यही नहीं आरोपियों ने दोनों का अश्लील वीडियो भी बनाया है। पुलिस ने दो नामजद और अन्य के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई है। जो विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। इनमें एक आरोपी वजीरगंज थानाक्षेत्र का है जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। उधर, क्षेत्र में घटना को लेकर बड़े पैमाने पर चर्चा हो रही है। दो समुदायों के बीच मामला होने से क्षेत्र में तनाव है।
पुलिस के मुताबिक बीते 15 मई को दो महिलाएं अमदही स्थित बंधे पर मौजूद आधार इनेबल पेमेंट बैंक से पैसे निकालने आई थी। जहां विवाहिता के मायके के रहने वाले कुछ व्यक्ति मिल गए। आरोप है कि उन लोगों ने बातों में उलझा कर विवाहिता और उसकी ननद को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और वहां से भाग निकले। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक आरोपियों ने दोनों महिलाओं को तीन दिन तक भिन्न-भिन्न स्थानों पर रखकर दुराचार किया। साथ ही दोनों का अश्लील वीडियो भी बना लिया। घटना की जानकारी देने पर इसे वायरल करने की धमकी भी दी है। इसके बाद घर पहुंची महिला और उसकी ननद ने अपनी आपबीती घर वालों को बताई। रविवार को महिला के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए दोषियों के गिरफ्तार करने की मांग की है।

थानाध्यक्ष मुकेश पांडे ने बताया कि वजीरगंज थानाक्षेत्र के मोहम्मद सुहैल और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका दावा है कि शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पीड़ित महिलाओं का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा