चंडीगढ़: चार जुलाई (ए)
) कुख्यात गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों को स्पेन में पकड़ लिया गया है और जल्द ही उसे प्रत्यर्पित करा कर भारत लाया जाएगा। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, गोल्डी ढिल्लों हत्या, डकैती, हत्या के प्रयास, अपहरण, दंगा, जबरन वसूली और अवैध हथियारों की आपूर्ति सहित कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित है।