जिम ट्रेनर की पीट-पीटकर हत्या, चार लोग हिरासत में

राष्ट्रीय
Spread the love

बेंगलुरु: पांच अक्टूबर (ए) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कहासुनी के बाद 25-वर्षीय एक जिम ट्रेनर की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान येलहंका के जक्कुरु लेआउट निवासी नंदन के रूप में हुई है। वह सहकारा नगर स्थित एक जिम में ट्रेनर था।