नयी दिल्ली: चार सितंबर (ए) ‘हार्परकॉलिन्स इंडिया’ ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ भारत में 10 नवंबर को प्रकाशित करेगा।हार्परकॉलिन्स इंडिया’ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘हार्परकॉलिन्स इंडिया सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ प्रकाशित करेगा। लंबे समय से प्रतीक्षित यह संस्मरण भारत में 10 नवंबर, 2026 को प्रकाशित होगा।’’
इसके साथ ही, ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ के साथ सोनिया के प्रतिनिधियों के ‘गतिरोध’ के बाद देश में पुस्तक के प्रकाशन को लेकर बनी अनिश्चितता समाप्त हो गई है। उसने कहा, ‘‘हमारे समय के सबसे बहुप्रतीक्षित राजनीतिक संस्मरणों में से एक ‘बिलॉन्गिंग’, प्रेम, पहचान, कर्तव्य और अपनत्व की एक बेहद निजी कहानी है। यह पुस्तक भारत की यात्रा का एक दुर्लभ अंदरूनी दृष्टिकोण भी प्रस्तुत करती है।’’
अमेरिकी प्रकाशक ‘अल्फ्रेड ए. नॉफ’ इस पुस्तक का मुख्य प्रकाशक है।
