लखनऊ, 22 दिसंबर (ए) महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाने पर जोर देकर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की चुनावी नैया पार लगाने की कोशिश में लगी पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मशहूर फिल्म दीवार के संवाद से खुद को जोड़ते हुए कहा “मेरे पास बहन (महिलाएं) है।” प्रियंका ने बुधवार को एक टीवी चैनल से बातचीत में ‘दीवार’ फिल्म के मशहूर संवाद से खुद को जोड़ा।
