वाराणसी (उप्र): नौ सितंबर (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा के नाम पर विरोधी पार्टियों को घेरते हुए बुधवार को कहा कि उन्होंने गुंडों से दो टूक कहा है कि ‘‘अगर बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जेल या जहन्नुम में दो में से एक चुनना होगा।’’
मुख्यमंत्री ने वाराणसी में आयोजित कामकाजी महिला सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए दावा किया कि नौ साल पहले घर से बाहर निकलने में बहन-बेटियां डरती थीं, मगर आज उन्हें कोई चिंता नहीं है।
