लखनऊ, 29 अक्टूबर (ए) केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर अब तक की सारी अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि 2024 में मोदी (नरेंद्र मोदी) को प्रधानमंत्री बनाना है तो 2022 में एक बार फिर योगी (योगी आदित्यनाथ) को मुख्यमंत्री बनाना होगा।
