नयी दिल्ली: 21 अप्रैल (ए)
) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को सिविल सेवाओं में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की और उम्मीद जताई कि संसद और राज्य विधानसभाओं में भी जल्द ही ऐसी ही प्रगति देखने को मिलेगी।
यहां ‘सिविल सेवा दिवस’ समारोह के दौरान अधिकारियों की एक सभा को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने बताया कि सिविल सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी 2016 में लगभग 21 प्रतिशत से बढ़कर 2025 में लगभग 31 प्रतिशत हो गई है।