माउंट मोनगानुई: 15 नवंबर (ए) भारत के बल्लेबाजों ने फिर से निराशाजनक प्रदर्शन किया जिससे उसकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद 42.1 ओवर में 209 रन पर सिमट गई।
भारत की तरफ से ईशान किशन (46) और अक्षर पटेल (46) ही कुछ संघर्ष कर पाए। न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान मिचेल सैंटनर और जैकब डफी ने तीन-तीन जबकि मैथ्यू फिशर ने दो विकेट लिए।
भारत पांच मैचों की श्रृंखला में अभी 2-1 से आगे चल रहा है। श्रृंखला का तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।
