अल अमेरात (ओमान): 14 नवंबर (ए) भारतीय टीम ने शनिवार को यहां आखिरी गेंद तक चले बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में गत चैंपियन पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर अंडर-19 एशिया कप का खिताब फिर से अपने नाम कर लिया।
सलामी बल्लेबाज उस्मान खान के 107 रन की बदौलत पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
लेकिन भारतीय टीम ने उतार-चढ़ाव से भरे इस मुकाबले में आखिरी गेंद पर लक्ष्य हासिल कर नौंवी बार खिताब अपने नाम कर लिया।
भारत की ओर से कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80 रन की पारी खेली जबकि आर्यवीर सहवाग ने 58 रन का योगदान दिया। दोनों की पारियों ने भारत की खिताबी जीत की नींव रखी।
इसके बाद मनल चौहान ने 47 रन और मोहित उल्वा ने नाबाद 49 रन की अहम पारियां खेलीं जिसके दम पर भारत ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की।
