भारत की सरगम कौशल को मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज, 21 साल बाद भारत लौटा खिताब

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (ए) सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता है, जो 63 देशों की प्रतियोगियों के बीच विजेता बनी हैं। यह खिताब 21 साल बाद भारत लौटा है।.

अमेरिका की मिसेज वर्ल्ड 2021 शायलिन फोर्ड ने शनिवार शाम वेस्टगेट लास वेगास रिजॉर्ट एंड कसीनो में आयोजित एक कार्यक्रम में मुंबई की कौशल को ताज पहनाया।.इस प्रतियोगिता में मिसेज पोलिनेशिया को फर्स्ट रनर-अप और उसके बाद मिसेज कनाडा को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया। इसकी जानकारी मिसेज इंडिया पेजेंट ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर दी। पेज पर सरगम की फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, ”लंबा इंतजार खत्म हो गया है। 21 साल बाद ताज हमारे पास वापस आ गया है।”समारोह के बाद एक वीडियो में जम्मू-कश्मीर की रहने वाली मिसेज वर्ल्ड ने कहा, “हमें 21-22 साल बाद ताज वापस मिला है। मैं बहुत उत्साहित हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।”साल 2001 में मिसेज इंडिया का ताज भारत लाने वाली अदाकारा-मॉडल अदिति गोवित्रिकर भी सरगम की इस जीत पर खुश नजर आईं। उन्होंने सरगम को टैग करते हुए लिखा, ”हार्दिक बधाई सरगम कौशल इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए बहुत खुश हूं ..21 साल बाद ताज वापस आया है।” सरगम कौशल जम्मू कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं। वो एक शिक्षिका और मॉडल हैं। साल 2018 में शादी के बाद से ही उन्होंने ब्यूटी पेजेंट जीतने की ठान ली थी। वह मिसेज इंडिया 2022 में भी हिस्सा ले चुकी हैं। इस प्रतियोगिता का खिताब भी उन्होंने अपने नाम किया था