तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो विमान की आपात लैंडिंग

उत्तर प्रदेश कानपुर नगर
Spread the love

कानपुर,16 सितम्बर (ए)। इंदौर जा रहे इंडिगो के एक विमान को तकनीकी खराबी के कारण कानपुर हवाईअड्डे पर लैंड कराना पड़ा। यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है। इंडिगो की ओर से यह जानकारी दी गई। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। कानपुर में चल रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज  खेलने पहुंचे क्रिकेटर्स भी विमान में सवार थे। रनवे पर भी विमान के खड़ा हो जाने से अन्य विमानों के लैंडिंग में परेशानी हो गई। मुंबई से पहुंचा एक विमान भी हवा में चक्कर काटता रहा।