दुबई: तीन अप्रैल (एपी) ईरान ने दावा किया है कि वह ओमान के साथ मिलकर होर्मुज जलडमरूमध्य की ‘‘निगरानी’’ के लिए एक प्रस्ताव तैयार कर रहा है।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ ने ईरान के राजनयिक काजिम घारीबबादी के हवाले से बृहस्पतिवार को अपनी खबर में कहा कि इस प्रस्ताव का उद्देश्य ‘‘इस मार्ग को जहाजों के आवागमन के लिए सुरक्षित और सुगम बनाना तथा बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना’’ है।