अमेरिका के साथ नये दौर की वार्ता में शामिल होने पर फैसला लेना बाकी : ईरान

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: 22 अप्रैल (ए)) ईरान ने बुधवार को कहा कि उसने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह अमेरिका के साथ नये दौर की वार्ता में शामिल होगा या नहीं।

ईरान के सरकारी समाचार चैनल की खबर के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने कहा, “हमने अच्छी नीयत और गंभीरता के साथ बातचीत शुरू की थी, लेकिन वार्ताकार पक्ष (अमेरिका) ने अवहेलना और सद्भावना की कमी दिखाई है।”