छत्रपति संभाजीनगर: 29 जुलाई (ए)
) कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत दीपके की मां अनीता दीपके ने बुधवार को दावा किया कि जब उनके बेटे ने जैसे ही व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन शुरू किया, उसे एक वीडियो के जरिए धमकी दी गई। अनीता ने कहा कि इस वीडियो में उसके बेटे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के लिए कहा गया और ऐसा न करने पर माता-पिता को मुसीबत में डालने की चेतावनी दी गई।
उन्होंने बताया कि इस धमकी के कारण उसके माता-पिता को छत्रपति संभाजीनगर छोड़ना पड़ा और कोंकण इलाके में अपने एक रिश्तेदार के घर दो हफ्ते तक रहना पड़ा।