देश भर में 6 फरवरी को चक्का जाम करने का संयुक्त किसान मोर्चा का एलान

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली, 01 फरवरी (ए)।कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आंदोलन 68वें दिन भी जारी है। इस बीच सोमवार को शाम संयुक्त किसान मोर्चा ने ऐलान किया है कि 6 फरवरी को देशभर में चक्का जाम किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार की शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा कि है कि 6 फरवरी को देशभर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक राष्ट्रीय और राज्य मार्गों का चक्का जाम किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन (आर) के बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि 6 फरवरी को देशव्यापी आंदोलन होगा। हम दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच सड़कों को जाम करेंगे। इससे पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि सरकार बातचीत से इस समस्या का हल निकाले। हम बातचीत के लिए तैयार हैं, किसान मोर्चा के जो 40 संगठनों की 40 सदस्यों की कमेटी है, उससे सरकार बात करे।