कलयुगी माँ ने दो बच्चों को उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश गाजीपुर
Spread the love

गाजीपुर,08 अप्रैल (ए)। कलयुगी मां ने रात में चाकू का प्रहार कर अपने दो बच्चों की निर्मम हत्या कर उनका सिर धड़ से अलग कर दी जबकि उसकी एक पुत्री बच गई है। घटना मरदह थाना क्षेत्र के हमीरपुर बिजौरा गाँव में रात में घटी। कलयुगी मां द्वारा अपने ही बच्चों के निर्माण हत्या करने इस घटना की जानकारी सुबह हुई। घटना की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और वहां लोगों की भीड़ जुट गई।
घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और दादा-दादी सहित समस्त परिवार का रो रो कर बुरा हाल है ग्रामीण जन करणी माता को कोस रहे हैं।‌ सुबह घटना की सूचना पाते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को कब्जे में लेते हुए हत्यारी मां को गिरफ्तार कर लिया।
घटना के संबंध में बताया गया है कि
हमीरपुर निवासी रामबचन यादव एंव राजमती देवी के दो पुत्र हैं। उनमें अजित यादव जम्मू में सेना में तैनात है और दूसरा पुत्र अमित यादव घर पर रहता है। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद परिवार सोने चला गया। अजित यादव की पत्नी नीतू यादव भी अपने तीनों बच्चों के हर्षित,औरव तथा परी के साथ सोने चली गयी थी। उसके उसके एक पुत्र की उम्र 10 मास तथा दूसरे की 5 वर्ष थी। वहीं पुत्री की उम्र नौ वर्ष हे। सम्भवतः रात में ही किसी समय उसने अपने दुधमुंहे पुत्र तथा दूसरे पुत्र की चाकू से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। उसकी तिसरी औलाद परी बच गयी। इस दर्दनाक घटना की जानकारी परिजनों को सुबह हुई। बताया गया है कि नीतू की मानसिकता स्थिति ठीक नही थी और उसका इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही साथ परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया।