कराची में इतिहास की सबसे बड़ी डकैती, लुटेरे 30 करोड़ पाकिस्तानी रुपये के जेवरात लेकर फरार

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

कराची: 16 फरवरी (ए)) पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची के इतिहास की सबसे बड़ी डकैतियों में से एक में अज्ञात लुटेरे लगभग 30 करोड़ पाकिस्तानी रुपये मूल्य के सोने और हीरे के जेवरात लेकर फरार हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि लुटेरों ने सप्ताहांत की छुट्टी होने के कारण दुकान बंद होने का फायदा उठाकर कराची के मलिर इलाके के पाकिस्तान कॉलोनी क्षेत्र में इस वारदात को अंजाम दिया।