जानिये,भारत के किस जगह कुत्तों से की जाती है बच्चों की शादी, वजह सुनकर हो जाएंगे हैरान

राष्ट्रीय
Spread the love

भुवनेश्वर ,27 जनवरी (ए)। भारत के कई हिस्सों में बहुत से सामाजिक वर्गों पर आज भी अंधविश्वास हावी है। देश में कई ऐसी परंपराए हैं, जिन्हें सुन कर या देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। ऐसी ही एक अजीबोगरीब परंपरा ओडिशा के मयूरभंज जिले में हो जनजाति की एक परंपरा भी अंधविश्वास से जुड़ी हुई है। यहां दो बच्चों की शादी कुत्ते से कर दी गई। इसके पीछे की वजह बस इतनी थी कि इन बच्चों के ऊपर के दांत पहले आ गए थे।
ओडिसा की इस जनजाति में बच्चों के यदि ऊपर के दांत पहले आ जाएं तो उनकी शादी कुत्तों से करवा देने की परंपरा है। ऊपर के दांत पहले आना इस प्रजाति की परंपरा में ‘अपशगुन’ माना जाता है। यदि किसी लड़के के ऊपर के दांत पहले आएं तो मादा और लड़की हो तो नर पिल्ले के साथ शादी की जाती है। इस जिले के सुकरौली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गम्भरिया गांव में दो परिवारों ने अपने बेटों की शादी एक मादा कुत्ते से कर दी क्योंकि दोनों बच्चों के ऊपर के दांत आने शुरू हो गए थे।